भारतीय वायुसेना की तीन महिलाओं ने एमआई-17 हेलिकाॅप्टर उड़ा कर इतिहास रचा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (पायलट), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (सह-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली पहली ऑल-वीमेन टीम की सदस्य बन गईं। इन तीनों ने भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक नई उपलब्धि हासिल की। इन में से दो महिलाएँ पंजाब की हैं। एमआई-17 ट5 हेलीकॉप्टर से इन महिलाओं की उड़ान युद्ध प्रशिक्षण के तहत की गई और उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में प्रतिबंधित क्षेत्र से आगे हेलीकॉप्टर उतारने में सफलता हासिल की।
बता दें कि यह देश की पहली ऑल-वुमन क्रू है। एमआई-17 ट5 एक मध्यम लिफ्ट हेलिकक्ूप्टर है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां से हैं और साथ ही वे एमआई 17 ट5 उड़ाने वाली पहिला महिला पायलट भी हैं। फ्लाइंग ऑफिसर निधि राँची से हैं और वे झारखंड से भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट हैं। चंडीगढ़ की फ्लाइट लेफ्टिनेंट जायसवाल भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं।
#Indian #AirForce #Femaleflightengineer #MI17helicopter
To read more log on to https://glibs.in
Watch more on https://channels.glibs.in
व्हाट्सएप पर तेज अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें-
https://glibs.in/subscribe.html
खबरों को फोन पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए डाउनलोड करें हमारा Android app -
https://play.google.com/store/apps/de...
Facebook - https://www.facebook.com/glibs.in
Twitter - https://twitter.com/Glibs_Media
भारत की पहली ऑल वुमन क्रू मेंबर्स जिन्होंने एमआई-17 हेलिकाॅप्टर उड़ा कर इतिहास रचा gossip magazines | |
| 7 Likes | 7 Dislikes |
| 178 views views | 146K followers |
| News & Politics Toxic Vegan - Robo Girl (Official Music Video) | Upload TimePublished on 28 May 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét