रायपुर। बुधवार को रायपुर प्रेस क्लब में पंडित बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति में संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ साहित्य और संगवारी सोशल मीडिया समूह ने किया था। गिरीश मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समारोह में उपस्थित सभी अतिथि विशिष्ट हैं जिन्होंने सभा को शोभित किया है। ग्लिब्स डॉट इन की संपादक प्रियंका कौशल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के भ्रम और अपेक्षाओं को लेकर सारगर्भित टिप्पणी की। प्रियंका कौशल ने कहा कि नए पत्रकारों को यह एक भ्रम हो जाता है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के बाद वे पत्रकार बन गए हैं। उन्हें इस भ्रम से निकलना चाहिए और अध्ययन के साथ-साथ क्षेत्र में जाकर अनुभव प्राप्त करना चाहिए और लिखना चाहिए। लेखन में निष्पक्षता और तटस्थता बनी रहे, इसका हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए जीवन की आहूति भी देनी पड़ती है। प्रियंका कौशल ने पंडित बबन प्रसाद मिश्र की पत्रकारिता को लेकर कहा कि मिश्र जी ने जितनी पत्रकारिता की, उतनी पत्रकारिता करने के लिए हमें दोबारा जन्म लेना होगा। अतिथियों में डॉ गौर, शांति कुमार, श्रीसयाल, दूधाधारी मठ के महाराज और सुभाष मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
To read more log on to https://glibs.in
Watch more on https://channels.glibs.in
व्हाट्सएप पर तेज अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें-
https://glibs.in/subscribe.html
खबरों को फोन पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए डाउनलोड करें हमारा Android app -
https://play.google.com/store/apps/de...
Facebook - https://www.facebook.com/glibs.in
Twitter - https://twitter.com/Glibs_Media
पत्रकारों- साहित्यकारों ने स्व. बबन प्रसाद मिश्र को किया याद, स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन gossip magazines | |
| 3 Likes | 3 Dislikes |
| 57 views views | 146K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 17 Jan 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét